ग्वालियर में विकास का पहिया थमने नहीं दिया जाएगा – तोमर

ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया 1.96 करोड़ की लागत की हजीरा चौपाटी का भूमि-पूजन

भोपाल

ग्वालियर बदल रहा है। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र सहित सम्पूर्ण शहर में विकास का पहिया तेज गति से चल रहा है, उसे थमने नहीं दिया जायेगा।  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न  सिंह तोमर ने यह बात  ग्वालियर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 1 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से मूर्तरूप लेने जा रही हजीरा चौपाटी के भूमिपूजन कार्यक्रम में कही।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि हजीरा चौपाटी के स्ट्रीट फ़ूड एन्ड हब के रूप में विकसित होने से इस क्षेत्र के निवासियों को रोजगार के अतिरिक्त अवसर मिलेंगे वहीं स्वच्छ माहौल में खाने पीने के लिए एक अच्छा स्थान प्राप्त हो सकेगा। तोमर ने कहा कि 500 सीटर ऑडिटोरियम मनोरंजनालय  और जेसी मिल्स स्कूल के पीछे स्पोर्ट काम्प्लेक्स की कार्ययोजना तैयार है। जल्द ही इन कार्यों का भी भूमि-पूजन किया जायेगा।

तोमर ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। स्मार्ट सिटी के साथ-साथ केन्द्र और  राज्य सरकार की अन्य योजनाओं के तहत भी विकास कार्यो के लिए धनराशि मुहैया कराई जायेगी। उपनगर ग्वालियर में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन विकास के लिए जरूरी कार्य किये जायेंगे।

See also  पदयात्रा से पहले पोस्टर को लेकर गहलोत-पायलट समर्थकों के बीच जंग, राहुल गांधी के सबसे नजदीक कौन? 

स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने हजीरा चौपाटी के निर्माण कार्य की विस्तार से जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *