CG में electric vehicles की बिक्री में तेजी, दोपहिया की बिक्री ढाई गुना बढ़ी

28

रायपुर
 पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के चलते अब इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग के साथ बिक्री बढ़ने लगी है। इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री में खासी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021 से तुलना किया जाए तो इस वर्ष इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री ढाई गुना बढ़ी है। ई रिक्शा की बिक्री में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2018 से 2021 तक प्रदेश में लगभग 2,500 ई रिक्शा की बिक्री हुई थी। इस वर्ष नवंबर तक 1,400 से अधिक ई रिक्शा की बिक्री हुई।

 

जानकारी के अनुसार तीनपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर 25 हजार रुपये और चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर डेढ़ लाख रुपये की सब्सिडी मिल रही है।

इलेक्ट्रिक कारों की भी बढ़ी मांग

इन दिनों टाटा, सिट्रान, हुंडई, किया मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारें आ रही हैं। पिछले वर्ष तक इनकी मांग न के बराबर थी, लेकिन इस वर्ष त्योहारी सीजन में मांग बढ़ी। इलेक्ट्रिक कारों की कीमत आठ लाख से 50 लाख तक है।

 

1. जीएसटी व रोड टैक्स माफ

2.एक बार चार्ज करने पर 50 से 60 किमी तक सफर

इलेक्ट्रिक दोपहिया की प्रतिमाह औसत बिक्री

2021 में 400

2022 में 1,000

इलेक्ट्रिक दोपहिया की कुल बिक्री

2021 में 4,800

15 दिसंबर 2022- 11,500

दोपहिया वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

1 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक 16,000

1 नवंबर से 15 दिसंबर2022 तक19,200

त्योहार के दौरान ई दोपहिया की बिक्री

1 अक्टूबर से 15 नवंबर 2021-600

1 अक्टूबर से 15 नवंबर 2022-1,500