वैश्विक सिनेमा में योगदान देने अमिताभ बच्चन को भारत रत्न मिलना चाहिए, ममता बनर्जी की मांग

कोलकत्ता
 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  कहा कि भारतीय और वैश्विक सिनेमा में योगदान देने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के उद्घाटन सत्र में बनर्जी ने कहा कि बंगाल का संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है।

यह संघर्ष जारी रहेगा
अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य हमेशा मानवता, एकता और अखंडता के लिए लड़ता रहा है और इन मुद्दों पर किसी के सामने झुकता नहीं है। उन्होंने कहा, “बंगाल एकता, मानवता, विविधता और अखंडता के लिए लड़ता रहा है। यह संघर्ष जारी रहेगा।” मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा राज्य न किसी के आगे झुकता है और न भीख मांगता है।” संयोग से, पश्चिम बंगाल सरकार ने बार-बार केंद्र से आग्रह किया है कि वह जीएसटी के साथ-साथ मनरेगा के बकाया का निपटान करने के लिए कोष जारी करे।

महानायक ने किया फिल्म महोत्सव का उद्घाटन
महानायक अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) का उद्घाटन किया। अमिताभ ने यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर इस फिल्म महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिनेत्री जया बच्चन, अभिनेता शाहरुख खान, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली, फिल्मकार महेश भट्ट और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे। फिल्म महोत्सव के दौरान अमिताभ बच्चन (80) के जीवन और कार्यों पर आधारित एक प्रदर्शनी दिखाई जाएगी। इसकी शुरुआत 'अभिमान' के प्रदर्शन के साथ होगी। शहर के 10 सिनेमाघरों में 16 से 22 दिसंबर के बीच कुल 183 फिल्में दिखाई जाएंगी।

See also  धौलपुर के भाजपा नेता के बेटे की ग्वालियर में गोली मारकर हत्या

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *