राजधानी में कमिश्नर सिस्टम लागू, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कम होने लगे है क्राइम

भोपाल

राजधानी में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद लगातार अपराधों में कमी आई है, क्राइम केस कम हुए हैं। बीते एक साल में कई नवाचार हुए हैं। ऐसे में शहर में और नवाचार किए जाएंगे, ताकि जनता को राहत मिले। यह बात शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही। वे भोपाल और इंदौर में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के एक साल पूरे होने पर आयोजित समीक्षा बैठक में भी शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने ट्रैफिक महिला पुलिस कर्मचारियों का सम्मान भी किया और पुलिस कमिश्नर कार्यालय में गार्ड आफ आनर लिया।

इंदौर के लॉ कॉलेज में पीएफआई के कनेक्शन की जांच की जा रही
पत्रकारों से चर्चा करते हुए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर के लॉ की प्रोफेसर रहीं डॉ. फरहत खान की गिरफ्तारी के बाद ग्इस कॉलेज से जुड़े लोगों के कनेक्शन पीएफआई या राष्टÑ द्रोही लोगों से कनेक्शन की जांच की जा रही है। गृह मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कर्मचारियों को धमकाने का काम कमलनाथ करते हैं हम तो अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत करते हैं।

 

See also  हमें देश के विकास के लिए 10 हजार अंबानी और 20 हजार अडानी की जरुरत -अमिताभ कांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *