मुख्यमंत्री चौहान से म.प्र. प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने की भेंट

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मध्यप्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष जी.पी. माली के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट कर राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग की मांगों पर सहृदयतापूर्वक विचार करने का अनुरोध किया। संघ ने राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए सुझाव प्रस्तुत किए हैं। संघ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की पदस्थापना राज्य शासन स्तर से किए जाने, अपर कलेक्टर के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पदस्थ करने आदि मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में भेंट के दौरान संघ की प्रभारी महा सचिव सुकिरण गुप्ता, सर्वसंजय श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, पी.सी. शाक्य, अरुण सिंह, आकाश श्रीवास्तव, क्षितिज शर्मा, जमील खान और कमल सोलंकी उपस्थित थे।

 

See also  प्रमोटी IAS को कलेक्टर बनने के लिए करना पड़ता है लंबा इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *