प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली।
आज देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 67वीं पुण्यतिथी है। बाबा साहेब को भारतीय संविधान का आधार स्तंभ माना जाता है। 14 अप्रैल 1891 को जन्मे आंबेडकर ने जिंदगी भर दलितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया और लड़ाई लड़ी।

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने संसद में डॉ बीआर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार यानी आज सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

वहीं, आज आंबेडकर की पुण्यतिथी पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस सांसदों ने आज संसद में डॉ बीआर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

See also  दिल्‍ली में मंगलवार से यू-टर्न लेगा मौसम, तेजी से गिरेगा तापमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *