G20 की अध्यक्षता पर सर्वदलीय बैठक में केसीआर नहीं ले सकेंगे भाग, ममता बनर्जी, स्टालिन समेत कई नेता होंगे शामिल 

नई दिल्ली 
भारत 1 दिसंबर 2022 से एक वर्ष के लिए G20 की अध्यक्षता कर रहा है। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षआज केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेंगे। जी-20 को लेकर आगे के रास्ते पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और बीजू जनता दल अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सोमवार शाम राष्ट्रपति भवन में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। 

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भाजपा के बीच चल रही राजनीतिक जंग के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एएनआई को बताया कि मैंने सभी नेताओं और पार्टी अध्यक्षों से व्यक्तिगत रूप से बात की है। हालांकि, अभी तक केसीआर सहित कुछ नेताओं से हमें कोई पुष्टि नहीं मिली है। 

जोशी ने कहा कि यह एक ऐसी बैठक है जिसमें पार्टी अध्यक्षों को ही आमंत्रित किया गया था और इसलिए हमने उनसे भाग लेने का अनुरोध किया है। अध्यक्षों की ओर से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं होगा। टीआरएस के के केशव राव ने एएनआई से कहा कि हमारे नेता के सोमवार को बैठक में शामिल होने के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने सोमवार की बैठक में अपनी अनुपलब्धता के बारे में पहले ही केंद्र को अवगत करा दिया है।
 

See also  डी कोल्ड टोटल, क्रोसिन से हट सकती है प्रतिबंध की तलवार, एक्सपर्ट पैनल ने दिया ये सुझाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *