भारत जोड़ो यात्रा: टंट्या मामा को राहुल गांधी ने किया प्रणाम, आज राजस्थान पहुंचेगी यात्रा

भोपाल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में आखिरी दिन है। प्रदेश में यह यात्रा 12 दिन तक  रही। इस दौरान यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए। यात्रा आज शाम को राजस्थान में प्रवेश करेगी। इससे पहले आज यात्रा में लोकगायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया भी शामिल हुए। उन्होंने राहुल गांधी के साथ चलते हुए कबीर के भजन गाये।

आज यात्रा आगर जिले में अन्नपूर्णा ढाबा के पास कैंपस साइट से सुबह 6 बजे प्रारंभ हुई। यहां राहुल गांधी ने टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यात्रा में राहुल गांधी ने यहां पर रास्ते में खड़ी हुई ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से पूछा कि कोई परेशानी तो नहीं, इस पर उन्होंने अपनी समस्याएं गिना दी। जिस पर राहुल गांधी ने स्थानीय विधायक से कहा कि इनकी समस्याओं को हल करवाएं।   शाम 7 बजे यात्रा आगर जिले की सीमा पिपलेश्वर बालाजी मंदिर, डोंगरगांव होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।  यहीं पर यात्रा का नाइट स्टे भी होगा।

See also  रिवर्स करते कार खाई में गिरी,महिला सरपंच सहित 4 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *