2023 में हैं लंबे वीकेंड छुट्टियों से भरा है साल …घूमने के लिए अभी से बना लें प्लान…

हम सभी वीकेंड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के अलावा प्लान में शॉपिंग, मूवी या बाहर घूमने जाना शामिल है। साथ ही शनिवार और रविवार को जोड़ कर छुट्टी हो तो मौज-मस्ती खूब होती है। ऐसे में वीकेंड का सभी को इंतजार रहता है। साल 2022 बीतने वाला है। फिर नए साल 2023 की शुरुआत होगी। अगला वर्ष छुट्टियों की खुशियों से भरा होने वाला है। इसमें 17 सार्वजनिक अवकाश हैं। कुछ ऐच्छिक अवकाश हैं। इन सबका फायदा उठाकर आप 2-5 दिनों का लंबा वीकेंड एन्जॉय कर पाएंगे।

जनवरी 2023 में लॉन्ग वीकेंड

31 दिसंबर 2022 शनिवार और 1 जनवरी 2023 रविवार नए साल का दिन है। अगर आप शुक्रवार 30 दिसंबर को छुट्टी लेते हैं तो आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। 14 जनवरी, शनिवार को मकर संक्रांति और 15 जनवरी को रविवार है। इसे चार दिन का वीकेंड बनाने के लिए 13 जनवरी शुक्रवार और 16 जनवरी सोमवार को छुट्टी लें। चार दिन का वीकेंड होगा। 26 जनवरी गुरुवार को गणतंत्र दिवस है। 28 जनवरी शनिवार और 29 जनवरी को रविवार है। 27 जनवरी को छुट्टी लेकर आप चार दिनों की छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।

फरवरी 2023 में लॉन्ग वीकेंड

See also  उत्तर कोरिया ने टोक्यो के ऊपर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने लोगों को किया अलर्ट

18 फरवरी (शनिवार) को महाशिवरात्रि है। 19 फरवरी को रविवार है। अगर आप 17 फरवरी (शुक्रवार) को छुट्टी लेते हैं, तो आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।

मार्च 2023 में लॉन्ग वीकेंड

होली बुधवार, 8 मार्च को मनाई जाएगी। 11 मार्च को शनिवार और 12 मार्च को रविवार है। आप 9 मार्च और 10 मार्च को छुट्टी लेकर पांच दिनों का वीकेंड मना सकते हैं।

अप्रैल 2023 में लॉन्ग वीकेंड

मंगलवार 4 अप्रैल को महावीर जयंती है। शुक्रवार 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। 8 अप्रैल शनिवार और 9 अप्रैल को रविवार है। अगर आप 5 अप्रैल बुधवार और 6 अप्रैल गुरुवार को छुट्टी लेते हैं तो आपको 6 दिनों का लंबा वीकेंड मिलेगा।

मई 2023 में लॉन्ग वीकेंड

5 मई शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा है। 6 मई को शनिवार और 7 मई को रविवार है।

जून और जुलाई 2023 में लॉन्ग वीकेंड

17 जून को शनिवार और 18 जून को रविवार है। 20 जून मंगलवार को रथ यात्रा (वैकल्पिक अवकाश है।) अगर आप 4 दिन की छुट्टी का मजा लेना चाहते हैं तो सोमवार 19 जून को छुट्टी लें। बकरीद ईद का त्योहार 29 जून गुरुवार को है। 1 जुलाई शनिवार और 2 जुलाई को रविवार है। लगातार चार दिनों की छुट्टी का आनंद लेने के लिए शुक्रवार 30 जून को छुट्टी लें।

See also  8 नवंबर को देव दीपावली साल का दूसरा चंद्रग्रहण भी

अगस्त 2023 में लॉन्ग वीकेंड

12 अगस्त को शनिवार और 13 अगस्त को रविवार है। 15 अगस्त मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस है। फिर बुधवार 16 अगस्त तो पारसी न्यू ईयर है। अगर आप सिर्फ 14 अगस्त को छुट्टी लेते हैं तो पांच दिनों का वीकेंड होगा। 26 अगस्त को शनिवार और 27 अगस्त को रविवार है। मंगलवार 29 अगस्त को ओणम और 30 अगस्त बुधवार को राखी पूर्णिमा का अवकाश है। आप लगातार पांच दिनों की छुट्टी का आनंद लेने के लिए सोमवार 28 अगस्त को छुट्टी लेकर मस्ती कर सकते हैं।

सितंबर 2023 में लॉन्ग वीकेंड

जन्माष्टी का अवकाश 7 सितंबर, गुरुवार को है। 9 सितंबर शनिवार और 10 सितंबर को रविवार है। अगर आप सोमवार 8 सितंबर को छुट्टी लेते हैं तो लगातार चार दिनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

अक्टूबर 2023 में लॉन्ग वीकेंड

30 सितंबर को शनिवार और 1 अक्टूबर को रविवार है। 2 अक्टूबर सोमवार को गांधी जंयती है। लगातार तीन दिन की छुट्टी है। 21 अक्टूबर को शनिवार और 22 अक्टूबर को रविवार है। 24 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा है। सोमवार 23 अक्टूबर को छुट्टी लें और परिवार के साथ घूमने जाएं।

नवंबर 2023 में लॉन्ग वीकेंड

25 नवंबर को शनिवार, 26 नवंबर रविवार और 27 नवंबर सोमवार को गुरु नानक जयंती है। ऐसे में आप लगातार तीन दिन घूमने का प्लान बना सकते हैं।

See also  अयोध्या में रामानुजाचार्य की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे CM Yogi

दिसंबर 2023 में लॉन्ग वीकेंड

23 दिसंबर को शनिवार और 24 दिसंबर को रविवार है। क्रिसमस 25 दिसंबर सोमवार को है। अगर आप शुक्रवार 22 दिसंबर को छुट्टी लेते हैं तो एक बड़े सप्ताहांत का आनंद उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *