CM शिवराज ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, बोले- फिर किसी शहर में न हो भोपाल जैसा हादसा

भोपाल

भोपाल गैसकांड की 38वीं बरसी पर सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि फिर कोई शहर भोपाल न बन पाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण अगर कोई जवान और बच्चे दुनिया से चले जाएं तो दुख होता है। आज 38 वर्ष पूर्ण हो गए है जो भुलाए नहीं भूले जाते। उन्होंने कहा कि जिन्होंने जिम्मेदारी नहीं निभाई उन्हें सजा मिलनी चाहिए और प्रकृति से कभी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। हमें विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाना पड़ेगा। विकास के नाम पर हम प्रकृति का विनाश करने पर तुले हुए हैं। अगर आज भी हमने नहीं सोचा तो ग्लोबल वार्मिंग आएगी। ऐसे में वो दिन दूर नहीं जब पीने को पानी भी नहीं मिलेगा। आज पर्यावरण को बचाना बेहद जरूरी है। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस त्रासदी हमें संदेश देती है कि हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने का दायित्व निभाना चाहिए।

सर्वधर्म सभा में राज्यपाल का संदेश वाचन
इसके पहले सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महापौर मालती राय के साथ ही विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने शामिल होकर भोपाल गैस कांड में मारे गए नागरिकों को श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के संदेश का भी वाचन किया गया।  सीएम ने इस मौके पर अपने प्रति दिन किए जाने वाले पौधारोपण अभियान का भी उदाहरण दिया।

See also  भ्रष्ट अफसरों की बनेगी सूची, नशे पर होगा प्रहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *