पेंशन महाकुंभ मैहर के लिए, अमरपाटन मे सघन सम्पर्क 

50

                   
अमरपाटन

पेंशन महाकुंभ का आयोजन 4 दिसम्बर  समय 12 से 5 तक देवी जी पार्किंग स्थल  मैहर मे होगे शामिल।  नेशनल मूमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की प्रांताध्यक्ष   राजकुमारी पाण्डेय ने आज अमरपाटन ब्लॉक  में संपर्क के दौरान सभी संकुलों में जाकर पेंशन महाकुंभ को सफल बनाने के लिए सभी को शपथ  दिलाई। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष प्रभाकर पाण्डेय ने मैहर महाकुंभ को सफल बनाने के लिए सभी से आग्रह किया। आईटी प्रभारी धर्मेन्द्र सेन ने सभी विभागों को इस कुंभ में अपना विशेष  योगदान देने की अपील की।

ब्लॉक संयोजक रामनगर दिवाकर सिंह ने कहा पेंशन हक है व कर्मचारियों का सम्मान है इसे लेकर रहेंगे। पंकज पाण्डेय उपाध्यक्ष ने सभी से आग्रह किया कि पेशन  महाकुंभ को सफल बनाने मे अपना योगदान दे।