मुख्यमंत्री चौहान का सीहोर गौरव दिवस पर शहरवासियों ने किया अभिनंदन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार सीहोर नगर के गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने नगर भ्रमण भी किया। इस दौरान नगरवासियों ने पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री चौहान का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी शहरवासियों को गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी।

नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में शहर के अनेक सामाजिक संस्थाओं, व्यवसासियों, नागरिकों, युवाओं, बच्चों तथा महिलाओं ने मुख्यमंत्री चौहान का फूल माला पहना कर स्वागत सत्कार किया।

41 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर नगर के गौरव दिवस पर सीहोर नगर में 41 करोड़ रूपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण कर नगरवासियों को बडी सौगात दी है। इन कार्यों ने 19 करोड़ 38 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं 22 करोड़ 21 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

 

See also  सीएम योगी को इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड, कई दिग्गज राजनेता थे नामित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *