देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मामला ,हत्या कर फ्रिज में रखी बॉडी, रोज फेंकते थे एक-एक टुकड़ा

 नई दिल्ली

दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों ने मृतक के शरीर को टुकड़ों में काटकर रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ था और रोज गुपचुप तरीके से पास के मैदान में टुकड़ों को फेंक आते थे. अवैध संबंध के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था.  

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजाम दिया था. महिला ने अपने पति अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाईं और फिर बेटे दीपक की मदद से उसकी हत्या कर दी. अवैध संबंधों की वजह से इस हत्या को अंजाम दिया गया था.

दोनों ने अपने घर में अंजन दास के शव के टुकड़े करके फ्रीज में छिपाकर रख लिए थे और फिर उन टुकड़ों को मौका पाकर पांडव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे. दिल्ली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामले में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा फ्रीज भी बरामद कर लिया गया है.

श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात

बता दें कि मुंबई की श्रद्धा वॉल्कर आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन में रह रही थी. आरोप है कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आफताब के मुताबिक, श्रद्धा और उसके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या कर दी. आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन टुकड़ों को फ्रिज में स्टोर करके रखा था. फिर रोज घर से बाहर निकल जाता और अलग अलग इलाकों में एक टुकड़ा फेंक आता था.

See also  प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिन 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान : मुख्यमंत्री चौहान

इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था. पुलिस हत्याकांड से जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही है. हालांकि, अब तक कोई बड़े सबूत हाथ नहीं लग सके हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *