महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशन पर हादसा, फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

 मुंबई 
मुंबई के बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर अचानक फुटओवर ब्रिज की स्लैब गिर गई जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। किसी के मारे जाने की सूचना नहीं मिली है। यह रेलवे स्टेशन चंद्रपुर में है। 

जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 10 से 15 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुल का हिस्सा गिरा उस वक्त भी बहुत सारे लोग ऊपर थे। वे लगभग 60 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल लोगों में 8 की हालत गंभीर है। हादसा शाम लगभग 5 बजे हुआ। यह फुटओवर ब्रिज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1 और 2 के बीच बना हुआ है। 

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में भी एक हादसा होते-होते टल गया। य़हां कुप्पम में एक ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन ट्रैक पर खड़ी हुई थी। इसी बीच एक कोच में आग लग गई। तत्काल यात्री नीचे उतर गए। आग तेजी से नहीं फैली इसलिए समय पर इसे काबू कर लिया गया।

See also  RSS: भारत के हर एक गांव में संघ की शाखा होनी चाहिए : मोहन भागवत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *