मुख्यमंत्री चौहान से अंतर्राष्ट्रीय पैरा-स्विमर सतेन्द्र सिंह लोहिया ने भेंट की

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अंतर्राष्ट्रीय पैरा-स्विमर सतेन्द्र सिंह लोहिया ने निवास कार्यालय में भेंट कर उनका आभार माना। व्हील चेयर बाउंड पैरा तैराक लोहिया ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और परिश्रम के बल पर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अलंकरण एवं पुरस्कार अर्जित किए हैं। लोहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान की निरंतर प्रेरणा और प्रोत्साहन ही उनकी उपलब्धियों का आधार है।

 

See also  लगातार 8वीं बार वर्ल्ड कप क्वार्टरफाइनल में पहुंचा ब्राजील, कोएशिया से होगा ब्लॉकबस्टर मुकाबला 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *