मुख्यमंत्री चौहान ने पर्यावरण प्रेमी संस्था के सदस्यों के साथ लगाए पौधे

  • पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने अपने जन्म-दिन पर किया पौध-रोपण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में अशोक, शहतूत, केसिया और सामिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने अपने जन्म-दिन पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने शर्मा को पुष्प-गुच्छ दे कर बधाई दी।

पर्यावरण प्रेमी संस्था के सदस्यों ने भी लगाए पौधे

मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक संस्था "मन्नत सोशल वेलफेयर समिति" के सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। संस्था की सुरूचि दिलबागी, अजीत सबलोक, विभा चौकसे, निकिता, सर्वनीरज पाण्डे, पीयूष शर्मा, अमित सबलोक, पर्व सबलोक और मन्नत सबलोक ने भी पौधे लगाए।

संस्था पर्यावरण-संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए कपड़े के थैले बाँटने का कार्य भी किया जा रहा है। संस्था द्वारा पुराने वस्त्र, किताबों और खिलौनों का वितरण जरूरतमंद परिवारों को किया जाता है। आनंदम केन्द्र के संचालन के साथ जन-जागरूकता की गतिविधियाँ भी संचालित की जाती हैं।

 

See also  कोरोना के नए BF.7 वैरिएंट से चीन में बिगड़े हालात, बुखार और दर्द निवारक दवाओं के लिए भी भटक रहे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *