प्रदेश के 90000 किसान नहीं बेच पाएंगे समर्थन मूल्य पर धान

भोपाल

प्रदेश के 90 हजार किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। जब तक वे अपने खाते आधार से लिंक नहीं कराएंगे तब तक वे इस बार धान उपार्जन के लिए स्लाट बुक नहीं करा पाएंगे। पिछले साल बिना आधार से लिंक कराए बैंक खाते उपार्जन के लिए देने के कारण किसानों को एक से डेढ़ माह में भुगतान हुआ था।  इसको देखते हुए इस बार राज्य सरकार ने ऐसे सभी किसानों को पंद्रह दिन का मौका दिया है कि वे अपने बैंक खाते आधार से लिंक कराते हुए उनकी जानकारी इस बार स्लाट बुक कराने के लिए दे। प्रदेश में साढ़े सात लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इनमें से से छह लाख साठ हजार किसानों के बैंक खातों का वेरिफिकेशन हो चुका है।

इनके बैंक खाते में अब अनाज खरीदी के तीन दिन के भीतर राशि पहुंच जाएगी। किसानों के बैंक खातों के वेरिफिकेशन के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस बार पंजीयन कराने वाले सभी किसानों के बैंक खातों में एक रुपए भेजे थे। इनमें से 90 हजार किसान ऐसे है, जिनके बैंक ख्रातों में राशि नहीं पहुंची और रुपए वापस आ गए।

See also  सॉफ्टवेयर अपडेट कर करोड़ों स्मार्टफोन्स पर एनेबल हो जाएगी 5G सर्विस

किसानों के पास पहले से ही आएगा मैसेज
इसलिए इस बार स्लाट बुक कराने के लिए  यह व्यवस्था की है कि जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है उन्हें स्लाट बुकिंग करते समय ही यह संदेश नजर आएगा कि उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। पहले बैंक खाते आधार से लिंक कराए इसके बाद ही वे स्लाट बुक करा पाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *