पीएम मोदी की वेरावल में रैली, बोले- लोकतंत्र के उत्सव में एक-एक वोट का महत्व

नई दिल्ली
गुजरात विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का वक्त रह गया है। चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। विभिन्न दलों के तमाम बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टियों के लिए प्रचार कर माहौल बनाने में जुटी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी गुजरात में अपने तूफानी प्रचार का आगाज कर दिया है। मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन यानी आज पीएम सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियां करेंगे। इससे पहले मोदी ने सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह रविवार को तापी और नर्मदा जिले में रैलियां करेंगे।
 
वेरावल में पीएम मोदी की रैली
पीएम मोदी वेरावल में जनसभा कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में एक-एक वोट का महत्व है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जनता इस बार मतदाना का रिकॉर्ड तोड़ें। उन्होंने आगे कहा कि सुशासन से गुजरात नई ऊंचाई पर पहुंचा।
 
दो चरणों में विधानसभा चुनाव
गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
 
पीएम मोदी ने किए सोमनाथ मंदिर में दर्शन
पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा की।

See also  नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारीशक्ति का परचम - प्रधानमंत्री मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *