चमोली में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी के उड़े परखच्चे, 12 लोगों की मौत

चमोली
उत्तराखंड के चमोली जिले में  एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड के चमोली जिले में एक वाहन 600 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है। इस घटना में करीब 12 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उरगाम-पल्ला मोटर मार्ग पर हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर जिला प्रशासन एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

गाड़ी में करीब 16 लोग सवार थे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोलेरो मैक्स वाहन यूके (076453) गाड़ी में करीब 16 लोग सवार थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा सूचना मिलने के बाद अंधेरे में टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। रेस्क्यू टीम ने 2 महिलाओं और 10 पुरुषों के शव को बरामद किए हैं। जिन्हें खाई से निकाला जा रहा है। वाहन के अंदर व आसपास तलाशी कर ली गई है। खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद है।

बुधवार को चमोली में हुआ था हादसा
इससे पहले उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को आदिबद्री-सिलपाटा मार्ग पर एक कार के 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 2 शिक्षकों की मृत्यु हो गई थी जबकि एक अन्य घायल हो गया था। मृतकों की पहचान देहरादून निवासी उमेद सिंह नेगी और हिमांशु के रूप में हुई है तथा दोनों की उम्र 45 वर्ष थी। पुलिस ने बताया कि घायल की पहचान हल्द्वानी के रहने वाले ललित (36) के रूप में हुई थी।

See also  विधानसभा शीतसत्र को गर्माएगा 'पठान' का विवाद,बीजेपी सदन के पटल पर उठएगी मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *