बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच हुआ रद्द

वेलिंगटन
 भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। वेलिंगटन में खेले जाने वाले इस मैच में बारिश के कारण टॉस भी नहीं किया जा सका। तेज हवाओं और बूंदाबांदी की वजह से खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतर सके। हालांकि पिच को पूरी तरह से कवर किया गया था और मैदान पर सुखाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय समय के अनुसार 9 बजकर 45 तक मैच को शुरू नहीं किया जा सका।

वहीं दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच वे ओवल में खेला जाएगा। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप 2022 में हिस्सा लेकर यह सीरीज खेल रही है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंची लेकिन यहां उन्हें हारकर सामना करना पड़ा जिसके कारण वह खिताबी रेस से बाहर हो गई।

See also  18 हजार पशु स्वस्थ हुए लंपी चर्म रोग से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *