Bharat jodo yatra : एक बार फिर बदली MP में एंट्री की तारीख, जानिए क्या रूट में भी हुआ है बदलाव?

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले मध्यप्रदेश में यात्रा किस तारीख को आएगी इसे लेकर लगातार बदलाव किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में यात्रा की तारीख में बदलाव करते हुए 23 नवंबर का दिन तय किया गया है, जब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी में एंट्री करेंगे, इससे पहले मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा की एंट्री 20 नवंबर को होनी थी, जहां 2 दिन विश्राम के बाद 23 नवंबर से यात्रा मध्यप्रदेश में शुरू होनी थी, लेकिन अब इस यात्रा की तारीख बदल दी गई है, जहां अब 23 नवंबर को यात्रा मध्यप्रदेश में एंट्री करेगी।

 इस कारण बदली यात्रा की तारीख राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहले 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में एंट्री करने जा रही थी, जहां 2 दिन विश्राम के बाद यह यात्रा 23 नवंबर से मध्यप्रदेश में शुरू होनी थी, लेकिन कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह की कमी ना आए इसलिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अब 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में एंट्री करने और शुरू होने का प्लान तैयार किया गया है। उधर, यात्रा में पहुंचने वाले आम जन की सुविधाओं को देखते हुए भी बिना ब्रेक के यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है।

See also  पीएम मोदी देश को करेंगे समर्पित- Bhilai Steel Plant की प्लेटों से बना INS Vikrant नौसेना में होगा शामिल

 बोदरली गांव से एमपी में एंट्री करेगी यात्रा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 23 नवंबर को महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से यात्रा मध्य प्रदेश के बोदरली गांव पहुंचेगी, यहां से यात्रा बुरहानपुर की ओर रवाना होकर झिरी में रुकेगी। यात्रा की स्वागत तैयारियों का जिम्मा विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को सौंपा गया है। यही कारण है कि, विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, 23 नवंबर को सुबह 7 बजे राहुल गांधी कार से बोदरली आएंगे, और यहीं से यात्रा की शुरुआत होगी। उधर, यात्रा की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है, जहां बैठक कर राहुल गांधी की इस यात्रा को सफल बनाने की तैयारियां की जा रही है।

बुरहानपुर से MP में होगी यात्रा की एंट्री कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के एंट्री बुरहानपुर से होगी, जहां खंडवा, खरगोन और इंदौर होते हुए यात्रा उज्जैन और आगर मालवा की ओर प्रस्थान करेगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *