प्रयागराज जा रही बस की रीवा में ट्रक से टककर , 2 यात्रियों की मौत

अनूपपुर

अनूपपुर जिले से 50 यात्रियों को लेकर प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) जा रही बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। नेशनल हाईवे-30 पर हुए हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। 30 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसा तड़के 3 बजे रीवा के गढ़ थाना इलाके के टिकुरी में हुआ। मामूली घायलों को गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 8 गंभीर घायलों को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन मौके पर पहुंचे।

See also  भाजपा जुटी 2023 की तैयारी में, सिंधिया ग्वालियर-चंबल को करेंगे संतुलित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *