प्रधानमंत्री श्री मोदी इंडोनेशिया में जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

  • मुख्यमंत्री चौहान ने दी शुभकामनाएँ

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी-20 प्रमुखों के 17वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया के बाली की यह यात्रा “ वसुधैव कुटम्बकम” के कालातीत भारतीय मंत्र को व्यक्त करेगी, जो सभी के लिए समान विकास और साझा भविष्य के संदेश का प्रतीक है।

जी 20 शिखर सम्मेलन भारतवासियों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस शिखर सम्मेलन के समापन-सत्र में जी 20 की अध्यक्षता का दायित्व भारत को सौंपा जाएगा।

 

See also  RSS: भारत के हर एक गांव में संघ की शाखा होनी चाहिए : मोहन भागवत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *