‘हैलो, मैं आतंकवादी बोल रहा हूं…’, पुलिस कंट्रोल रूम में आई कॉल से मचा हड़कंप

नई दिल्ली
 
राजधानी दिल्ली के शकरपुर इलाके में शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आई एक कॉल से उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉलर ने फोन कर कहा, ‘हैलो, मैं आतंकवादी हूं, मैं थाने में सरेंडर करना चाहता हूं। मुझे पकड़ने के बाद आप चाहो को फांसी पर लटका देना।’

कॉल मिलते ही हरकत में आई पुलिस तकनीकी जांच के आधार पर कॉलर को ढूंढने में जुट गई। जांच में यह पता चला कि कॉल शकरपुर इलाके से आई थी। लिहाजा, पूरे इलाके को अलर्ट कर दिया गया। कॉलर की तलाश करते हुए टीम जब उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसका काफी समय से इलाज चल रहा है। कॉलर के मानसिक बीमार होने का पता चलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

 

See also  बिशप पीसी सिंह के साथियों ने पचमढ़ी में किया था 300 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जीवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *