हॉलिडे क्रूज पर 800 यात्रियों को हुआ कोरोना मचा हड़कंप, सिडनी में जहाज को रोकने का फैसला

सिडनी.
 एक हॉलिडे क्रूज में 800 यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जहाज को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में डॉक किया गया है. BBC के अनुसार न्यूजीलैंड से रवाना होकर सर्कुलर क्वे पर पहुंचे मेजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज जहाज (Majestic Princess cruise ship) पर लगभग 4,600 यात्री और चालक दल सवार थे, जिनमें से हर पांच यात्रियों में से एक को कोरोना था. क्रूज ऑपरेटर कार्निवल ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड ने बताया कि 12 दिनों की यात्रा के आधे रास्ते में बड़ी संख्या में मामलों का पता लगना शुरू हो गया था.

हल्के लक्षण वाले मरीज ज्यादा
बड़ी संख्या में मामले आने के बाद जहाज में हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन फानन में सिडनी में जहाज को रोकने का फैसला किया गया. मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड ने कहा कि सभी मामले हल्के लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले थे. उन्होंने कहा कि ‘कर्मचारी उन सभी मेहमानों की सहायता करेंगे, जिन्होंने क्वारंटीन अवधि को पूरा करने के लिए निजी परिवहन और आवास तक पहुंच के साथ पॉजिटिव टेस्ट किया है. जहाज जल्द ही मेलबर्न के लिए रवाना होगा.’

आपको बता दें कि 2020 की शुरुआत में इसी कंपनी के रूबी प्रिंसेस क्रूज शिप में कम से कम 900 लोगों को कोरोना हुआ था, जिसमें 28 की मौत हो गई थी. अब फिर से 800 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

See also  Ayushman Card बनाने प्रदेश में छिंदवाड़ा जिला पहले नंबर पर

मैजेस्टिक प्रिंसेस और रूबी प्रिंसेस के बीच तुलना के बारे में पूछे जाने पर फिट्जगेराल्ड ने कहा, ‘तब से, हमने एक समुदाय के रूप में बहुत कुछ सीखा है, कोविड के बारे में बहुत कुछ जाना है. ऑस्ट्रेलिया में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. न्यू साउथ वेल्स में शुक्रवार से सात दिनों में 19,800 नए मामले सामने आए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *