देश में कोरोना के एक हजार से कम मामले, 24 घंटे में 842 मरीज मिले

नई दिल्ली
 देश में कोरोना वायरस के मामलों में राहत मिली है। एक दिन बाद ही देश में कोरोना के एक हजार से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 842 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान पांच लोगों की मौत भी हुई है।

13 हजार से कम हुए एक्टिव केस
देश में एक्टिव केस अब 13 हजार से कम हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के एक्टिव मरीज घटकर अब 12,752 हो गए हैं। 10 नवंबर को एक्टिव मरीजों की संख्या 13,187 थी। 24 घंटे में 435 सक्रिय मरीज कम हुए हैं।
 
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 64 हजार 810 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 520 हो गई है। बीते 24 घंटे में केरल में ही 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

219.77 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन
देश में 102.69 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। 95 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 22 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लगी है।

See also  Hanumantiya jal mahotsav का आगाज, पहली बार फ्लाईंग बोर्ड की व्यवस्था 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *