हमें देश के विकास के लिए 10 हजार अंबानी और 20 हजार अडानी की जरुरत -अमिताभ कांत

नई दिल्ली

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने देश में निजी सेक्टर के विकास को ग्रोथ के लिए जरूरी बताया है। जी-20 देशों की एक मीटिंग में उन्होंने कहा कि हमें देश के विकास के लिए एक अंबानी और एक अडानी नहीं बल्कि 10 हजार अंबानी और 20 हजार अडानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना समृद्धि के भारत आगे नहीं बढ़ सकता है। अगले तीन से 4 दशक तक भारत को 9 से 10 फीसदी की गति से प्रगति करने की जरूरत है। बिना निजी सेक्टर के भारत तरक्की नहीं कर सकता है। भारत चाहता है कि निजी सेक्टर ग्रोथ करे और समृद्धि हासिल करे। हमें एक अंबानी या एक अडानी की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि देश में 10 हजार अंबानी हों और 20 हजार अडानी हों।

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने जी-20 की मीटिंग में कहा कि यह देशों का ही संगठन नहीं है बल्कि कारोबारी संगठन भी कहा जा सकता है। नीति आयोग के पूर्व सीईओ ने साफ कहा कि निजी सेक्टर की प्रगति के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। जी-20 देशों के कारोबारियों को संबोधित करते हुए भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि हम लोगों को अवसरों का लाभ लेना होगा। अपने-अपने सेक्टर में विस्तार करना होगा। यह ऐसा अवसर है, जो हम लोगों को दोबारा हासिल नहीं होगा। अमिताभ कांत ने इस दौरान विकास की राह में भारत की चुनौतियों का भी जिक्र किया।

See also  रिपोर्ट :विश्वभर में एचआईवी संक्रमण के 49 फीसदी मामले लड़कियों में मिले

अमिताभ कांत ने कहा, 'भारत को यदि तीन दशकों तक 9 से 10 फीसदी की ग्रोथ हासिल करनी है तो फिर आपको 30 से 40 फीसदी की दर से हर साल ग्रोथ करनी होगी। यह भारत के लिए एक चुनौती है। यदि निजी सेक्टर विकास नहीं कर पाता तो हम मानते हैं कि यह संगठन अकेले सरकारों का नहीं है। यदि आप लोग विकास नहीं करते और समृद्ध नहीं होते हैं तो फिर भारत की ग्रोथ नहीं हो सकेगी।' उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। हमारा कोई भी ऐक्शन भविष्य में अवसर में तब्दील हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *