मुख्यमंत्री शिवराज देश के प्रमुख उद्यमियों को इन्वेस्टर समिट का देंगे न्योता

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दस नवंबर को मुंबई में देश के प्रमुख उद्यमियों से वन-टू-वन बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री उद्यमियों को अगले साल जनवरी में इंदौर में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने का न्योता भी देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनंत अंबानी, महिंद्रा ग्रुप के सीईओ डॉ. अनीश शाह, पीरामल ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन डॉ. स्वाति पीरामल, टाटा के चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिड़ला समेत अन्य उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 नवंबर को हैदराबाद में भी उद्यमियों से चर्चा करेंगे। प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट अगले साल जनवरी में इंदौर में होनी है। इसमें देश-विदेश के विभिन्न औद्योगिक संगठनों से विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रदेश में निवेश लाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। प्रदेश में बनने वाले अटल प्रगति पथ (चंबल एक्सप्रेस-वे) और नर्मदा प्रगति पथ (नर्मदा एक्सप्रेस-वे) के पास औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने हैं। भोपाल और इंदौर में नए आईटी पार्क के विकास, दवा उद्योग से जुड़े निर्यात पर ध्यान देने के साथ ही फूड प्रोसेसिंग, कपड़ा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, परिधान और हार्डवेयर निर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने पर काम किया जा रहा है।  

See also  मणिपुर में भूकंप से कांपी धरती, 4.4 तीव्रता से रात में आया Earthquake

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *