वीडी शर्मा बोले – चुनाव लड़ने पर होती है टेंशन, बच्चों के बीच आने से मिलता है आनंद

भोपाल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि जब वे और उनके दल के लोग चुनाव लड़ते हैं तो भारी टेंशन होती है और इससे बचाव का रास्ता हमें जनता के बीच जाने पर ही मिलता है। जब बच्चों से मिलते हैं और बातें करते हैं तो सारी टेंशन दूर हो जाती है। इसलिए मेहनत और संवाद ही सभी समस्याओं से निजात दिलाने का काम करते हैं।
सांसद खजुराहो और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने यह बातें पन्ना में सेंट्रल स्कूल में एक कार्यक्रम में बच्चों से संवाद के दौरान कहीं। एक स्टूडेंट ने उनसे सवाल किया था कि हम जब परीक्षा देने के लिए तैयारी करते हैं तो बहुत टेंशन होती है और आप लोग जब चुनाव लड़ते हैं तो क्या आपको टेंशन नहीं होती? इसके जवाब में शर्मा ने कहा कि बहुत टेंशन होती है लेकिन आपके बीच आने पर सारी टेंशन दूर हो जाती है। इस दौरान उन्होंने अन्य बच्चों के सवालों के भी जवाब दिए और उनसे कहा कि घर में किसी का भी जन्मदिन हो तो परिवार के साथ पौधरोपण करें।

सेंट्रल स्कूल के लिए ये सौगातें
सांसद शर्मा ने कहा कि वे पन्ना के सेंट्रल स्कूल का उन्नयन कराएंगे। यहां प्ले ग्राउंड बनेगा। शर्मा ने सांसद निधि स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्टेज बनवाने की घोषणा की और कहा कि कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड लेगें। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और अन्य जरूरतों के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन स्कूल प्रबंधन को दिया।

See also  हिजाब मामला: पहले जल्द सुनवाई और अब स्थगन की मांग, याचिकाकर्ताओं पर भड़का SC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *