रामबन में सुरक्षाबलों ने अलकायदा के आतंकी को ग्रेनेड के साथ दबोचा

रामबन
जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रहे लुकाछिपी के खेल में आज भारतीय जवानों को एक बड़ी सफलता मिली। भारतीय जवानों ने एक बड़ी आतंकी साजिश और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए अलकायदा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़ में आए आतंकी के पास से एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। आतंकी की गिरफ्तारी की जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस के अफसरों ने दी है।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जवानों को यह सफलता रामबन जिले में मिली। जम्मू कश्मीर पुलिस के हवाले से एक समाचार एजेंसी ने गिरफ्तार आतंकी की तस्वीर को ट्वीट करते हुए इस कार्रवाई की जानकारी दी। समाचार एजेंसी ने ट्वीट में लिखा कि रामबन पुलिस ने अलकायदा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ कर रही जम्मू कश्मीर पुलिस

जम्मू कश्मीर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी की गिरफ्तारी के मामले में रामबन पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। आर्म्स एक्ट, एक्सप्लोसिव एक्ट के साथ-साथ यूएपीए के तहत पकड़े गए आतंकी पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार हुए आतंकी के साथ और कौन-कौन शामिल है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

See also  भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा-लोकतंत्र पर हमें ज्ञान न दें,याद दिलाया 2500 साल का इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *