महज 25 की उम्र में जाह्नवी कपूर ने खरीदा करोड़ों का घर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर फिल्म निर्देशक बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर अपने फिल्मी करियर में एक के बाद एक सफलता हासिल करती जा रही हैं। इसी के साथ जाह्नवी बेशुमार दौलत भी कमा रही हैं। हाल ही में इसका एक सबूत तब देखने को मिला जब एक्ट्रेस ने मुंबई के रिहायशी इलाके में अपने लिए एक आलीशान डुप्लेक्स खरीदा। जाह्नवी का यह नया घर बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी ने यह डुप्लेक्स 12 अक्तूबर को खरीदा था। यह नया ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर मौजूद है, जो कि 8,669 स्क्वायर फीट बड़ा  है और इसकी कुल कीमत 65 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जाह्नवी ने इसके लिए 3.90 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस दी है। इस घर के साथ उन्हें पांच कार पार्किंग एरिया, एक स्विमिंग पूल और खुला गार्डन भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *