ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब्बास अंसारी को किया गिरफ्तार

प्रयागराज:
 यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari Arrested by ED) के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने मऊ से सुभासपा यानी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में लगातार पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है. माना जा रहा है कि ईडी आज ही अब्बास को कोर्ट में पेश करेगी. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों के मुताबिक, गैंगस्टर से नेता बने बाहुबली मुख्तार अंसारी के 30 वर्षीय बेटे अब्बास अंसारी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ईडी के कार्यालय में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है. अब्बास अंसारी को मुख्तार अंसारी और परिवार के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है. पिछले महीने ईडी ने मुख्तार अंसारी की 1.48 करोड़ रुपये (रजिस्ट्री मूल्य) की सात अचल संपत्तियां कुर्क की थीं.

अब्बास की पेशी को लेकर सस्पेंस बरकरार

इस बीच अब्बास अंसारी की कोर्ट में पेशी को लेकर सस्पेंस बरकरार है. प्रयागराज या लखनऊ में किस जगह अब्बास अंसारी की पेशी होगी, यह अभी साफ नहीं है. सामान्य मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की पेशी लखनऊ की ईडी स्पेशल कोर्ट में होती है, मगर अब्बास अंसारी अब भी विधायक हैं, इसलिए प्रयागराज की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में मुख्तार के बेटे की पेशी हो सकती है. माना जा रहा है कि ईडी के अधिकारी दोनों जगह पेशी की संभावनाओं को लेकर कानूनी राय ले रहे हैं.

See also  हजारों साल से बह रही है नर्मदा मैया, वह सरकार के भरोसे थोड़े ही है-उमा भारती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *