शहीद स्मारक का भूमिपूजन ध्वजा रोहन कर के अमर शहीद को किया गया याद लोगों की आँखे हुई नम
सतना
अमर शहीद लाल कर्णवीर सिंह के गृह ग्राम दलदल में प्रतिमा का अनावरण और उनकी स्मृति में बनने वाले प्रवेश द्वार के भूमिपजन अवसर पर शामिल अतिथियो ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सतना सांसद माननीय गणेश सिंह जी, लोकप्रिय युवा विकासवादी विधायक विक्रम सिंह "विक्की भैया" पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री परीक्षित झाड़े जी, जिला पंचायत सदस्य द्वय श्री रमाकांत पयासी जी, श्रीमती एकता सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री अखिलेश शर्मा जी, सरपंच ब्रजेश सिंह जी, शहीद के पिता श्री रवि सिंह जी, मिट्ठू सिंह जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण और ग्रामवासी मौजूद रहे।