बीजेपी युवाओं को क्लास में आदिवासी युवाओं को साधना सिखाएगी

भोपाल

भाजपा अपनी यूथ विंग को चुनावी तैयारी से जोड़ने के लिए दो दिन तक ट्रेनिंग देने का काम महाकौशल क्षेत्र में करेगी। इसके लिए प्रदेश भर के भाजयुमो जिला अध्यक्षों, जिला महामंत्रियों को आज शुक्रवार शाम तक सिवनी पहुंचने के लिए कहा गया है। सिवनी में ट्रेनिंग के जरिये बीजेपी  युवाओं को बूथ स्तर पर और एक्टिव करने के साथ आदिवासी युवाओं का साधने का काम भी करना चाहती है।  इस दौरान युवाओं यह भी बताया जाएगा कि आगामी दिनों में पार्टी की रणनीति के मद्देनजर किस भूमिका में युवा मोर्चा को जनता के बीच एक्टिव रहना है। भाजपा युवा मोर्चा के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 250 पदाधिकारी भाग लेंगे। इन युवाओं को प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां जाएंगे पर यह अभी तय नहीं है कि वे शनिवार को पहुंचेंगे या रविवार को प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे। इसके अलावा मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी रहेगी। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री शामिल होंगे। प्रशिक्षण वर्ग में 11 अलग-अलग विषयों पर इन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम किया जाएगा।

See also  Ankita Murder Case: आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग पर अड़े लोग, बदरीनाथ हाईवे पर प्रदर्शन

पंचायत समितियों के गठन का होगा सत्यापन
पिछले माह प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष शर्मा ने भाजयुमो के पौधरोपण कार्यक्रम में कहा था कि प्रदेश में पंचायत स्तर पर युवा मोर्चा की टीम का गठन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गठित टीम की रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस टीम में सात से दस युवाओं को पंचायत स्तर पर शामिल किया गया है। इसके साथ ही युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम भी इसमें वरिष्ठ नेताओं की सहमति के आधार पर तय होंगे, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को फोकस में रखा जाएगा। गांवों में पार्टी से यूथ को जोड़ने के लिए मोर्चा की अहम भूमिका है। इसलिए जिन मंडलों और जिलों में यूथ का परफार्मेंस कमजोर है, वहां इसे मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

आने वाले चुनाव में युवाओं को साधने सिवनी में होगी ट्रेनिंग
पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिवनी का चयन भाजयुमो ने प्रशिक्षण वर्ग के लिए इसलिए किया है क्योंकि यहां प्रशिक्षण कर पार्टी आदिवासी युवाओं को चुनावी दृष्टि से साधने का जतन करना चाहती है। सिवनी से लगे जिले छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला आदिवासी बाहुल्य हैं। इसके अलावा बैतूल, डिंडोरी भी अधिक दूर नहीं है। इसलिए सिवनी में प्रशिक्षण कराकर पार्टी एक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा यह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का गृह जिला भी है। इसलिए भी आयोजन को भी यहां होने से जोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *