बस घर पर 10 मिनट करें स्क्वाट्स एक्सरसाइज, मिलेंगे शानदार फायदे

हम एक्सरसाइज ना करने का बहाना ढूंढते रहते हैं। कभी वक्त की कमी होती है तो कभी जिम में पैसा खर्च करना फिजूल लगता है। लेकिन अब हम आपके लिए ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिसे करने के लिए ना ज्यादा वक्त चाहिए और ना ही पैसा खर्च करना होगा। यह स्क्वाट्स (स्क्वैट्स) एक्सरसाइज है, जिसे घर पर रोजाना 10 मिनट करके 15 फायदे प्राप्त कर सकते हैं। पुरुष और महिलाएं दोनों ही स्क्वाट्स करके लाभ पा सकते हैं।

स्क्वाट्स एक्सरसाइज इतनी ज्यादा फायदेमंद है कि सभी बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेस इसे फिटनेस रुटीन में शामिल करते हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही की कातिलाना फिगर का राज भी यही बॉडीवेट एक्सरसाइज है। स्क्वाट्स (स्क्वैट्स) करने के लिए आपको किसी टूल की जरूरत नहीं होती है, जिस वजह से आप इसे घर पर आसानी से कर सकते हैं।

एक्ट्रेस जैसी कातिलाना फिगर स्क्वाट्स का एक फायदा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पुरुषों को यह एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। बल्कि, यह एक्सरसाइज ज्यादातर पुरुष पहलवान ही करते हैं। जिसे भारत में दंड-बैठक (स्क्वाट्स) के नाम से जाना जाता है। इस एक्सरसाइज से पुरुष अपने निचले शरीर की मसल्स को मस्कुलर और ताकतवर बना सकते हैं।

स्क्वाट्स करने के फायदे – हिप्स की शेप और मजबूती बढ़ती है
एक्ट्रेस जैसी फिगर पाने के लिए आपको हिप्स मसल्स को मजबूत बनाना पड़ता है। जिससे उनकी शेप में सुधार आता है। हिप्स या ग्लूट मसल्स आपकी लोअर बॉडी का अहम हिस्सा है। स्क्वाट्स करने से कूल्हों की सभी मसल्स मजबूत बनती हैं।

पेट को पतला बनाते हैं स्क्वाट्स
शरीर को फिट बनाने के लिए आपको पेट की चर्बी घटाकर पतला होना पड़ता है। घर पर सिर्फ 10 मिनट स्क्वाट्स करने से कोर मसल्स मजबूत बनती हैं और एक्सट्रा फैट बर्न होने लगता है। स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से एब्स बनाने में भी मदद मिलती है।

ताकतवर और मस्कुलर लेग्स
अधिकतर लोग अपने शरीर के ऊपरी भाग पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों को भूल जाते हैं। लेकिन ताकतवर और मजबूत पैर के बिना आपकी फिटनेस अधूरी है। स्क्वाट्स आपके पैर की काल्फ, हैमस्ट्रिंग और क्वाड्स मसल्स पर प्रभाव डालती है, जिससे लेग्स मस्कुलर बनती हैं। यह लेग वर्कआउट की महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है।

स्क्वाट्स करने के फायदे –

ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं।

फ्लैक्सिबिलिटी सुधरती है।

शरीर का बैलेंस सुधरता है।

फेफड़े और दिल भी हेल्दी होते हैं।

लोअर बॉडी में क्रैम्प और मसल्स टीअर का खतरा कम होता है।

घुटने मजबूत होते हैं।

पैर औक कूल्हों की हड्डियां मजबूत होती हैं।

पोस्चर सुधरता है।

पाचन बेहतर होता है।

सेक्शुअल हेल्थ सुधरती है।

स्टैमिना और एथलीट परफॉर्मेंस बूस्ट होती है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *