PAK Vs SA T20 WC: दक्षिण अफ्रीका को हरा सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है पाक

 सिडनी

PAK Vs SA LIVE SCORE T20 WC: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल की रेस दिलचस्प हो गई है. पाकिस्तान ने गुरुवार को एक रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका को 33 रनों हरा दिया है और वह अब भी सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है. पाकिस्तान के 4 मैच में 4 प्वाइंट हो गए हैं और उसका एक मैच बाकी है. भारत अभी भी ग्रुप-2 में टॉपर है.

पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 का स्कोर बनाया था. पाकिस्तानी बॉलर्स ने बाद में कहर बरपाया और अफ्रीका को शुरुआती झटके दिए, इस बीच अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान बारिश आ गई. डकवर्थ लुईस नियम लागू होने के बाद साउथ अफ्रीका को 14 ओवर में 142 रनों का टारगेट मिला था. बारिश रुकने के बाद जब मैच शुरू हुआ तब ऐसा लग रहा था कि अफ्रीका कुछ कमाल कर सकता है, लेकिन पाकिस्तान ने इसमें ज़बरदस्त वापसी की.

पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही ग्रुप-2 का समीकरण बदलने लगा है. चार प्वाइंट के साथ पाकिस्तान अब प्वाइंट टेबल में नंबर-3 पर आ गया है. भारत अभी भी ग्रुप में टॉप पर है और साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है. पाकिस्तान का आखिरी मैच बांग्लादेश से है, ऐसे में अगर उसे सेमीफाइनल में जाना है तो यह मैच जीतना होगा. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को अपना आखिरी मैच हारना होगा.

See also  शीतकालीन सत्र से पहले 6 दिसंबर को केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *