किसानों को जागरूक करने कृषि ड्रोन तकनीकी के संबंध में दी जानकारी

 भोपाल
 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल के द्वारा आज ग्राम परवलिया सड़क में कृषि ड्रोन तकनीकी का प्रक्षेत्र प्रदर्शन किया गया। इसमें लगभग 80 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के कृषि मशीनीकरण पर उप-मिशन योजना के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ. दिलीप जाट ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने की। उन्होंने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत किसानों को जागरूक रहने के लिए आग्रह किया। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. सत्य प्रकाश कुमार ने ड्रोन तकनीकी का कृषि में उपयोगिता तथा आज परिवेश में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर ड्रोन तकनीकी के बिभिन्न पहलू पर ध्यान केंद्रित किया गया। किसानों ने इस तरह की आधुनिक तकनीक का कृषि क्षेत्र में उपयोग के महत्व को समझा एवं भविष्य मे कृषि कार्य में इसे अपनाने की रुचि भी दिखाई। कार्यक्रम में संस्थान के अन्य वैज्ञानिको ने भी कृषि सम्बंधित अन्य विषयो पर प्रकाश डाला।

See also  इंडिया महिला टीमने 6 ओवर में जीत लिया मैच, 37 पर ऑलआउट हुई थाईलैंड टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *