जबलपुर : अतिक्रमण विभाग प्रांगण में जप्त सामान के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

जबलपुर
 जबलपुर (jabalpur) निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार शहर भर में यातायात व्यवस्था सुदृण करने स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने तथा जप्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। कार्रवाई के दौरान जो सामग्री जप्त की जाती है उसे अतिक्रमण शाखा परिसर में रखा जाता है। अभी कुछ दिनों में शिकायतें मिली है कि अतिक्रमण शाखा परिसर से जप्त सामग्रियों की चोरी हो रही है। इस पर अंकुश लगाने तथा उसकी निगरानी के लिए विभाग में सीसीटीवी कैमरे एवं 24 घंटे सुरक्षा गार्ड की डयूटी लगाने का निगम प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया।

अतिक्रमण निरोधी अधिकारी सागर बोरकर ने बताया कि अतिक्रमण विभाग से हुई जप्त सामान की चोरी की वारदात को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा इस प्रकार कि गतिविधी पर अंकुश लगाने के लिए अतिक्रमण विभाग प्रांगण में रखे जप्त सामानों की रक्षा हेतु तत्का ल सीसीटीवी कैमरे तथा एक रात्रि कालीन सुरक्षा गार्ड लगाने आदेश दिये गये साथ चोरी हुए सामान के लिए जिम्मेदार दल प्रभारी मुकेश पारस को आज अतिक्रमण दल प्रभारी के प्रभार से पृथक किया गया।

आयुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा निर्देश दिये गए है कि यदि व्यक्ति उसकी जप्त सामग्री को 15 दिवस के अन्दर नहीं मुक्ति कराता है तो जप्त सामग्री राजसात कर दी जावेगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सामग्री स्वामी की होगी।

See also  80 डॉलर से नीचे आया कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *