भोपाल
मध्यप्रदेश PSC प्री-2019 और 2021 के रिजल्ट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। जिसमें परीक्षा नियम 2015 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। 2021 प्री-रिजल्ट में महिलाओं की अलग से सूची नहीं घोषित की गई। परीक्षा परिणामों में कम्यूनल आरक्षण लागू करने का भी आरोप है। अगले हफ्ते इस मामले में सुनवाई हो सकती है।















