केन्द्रीय जेल में राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजित

39

रीवा
लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जेल में राष्ट्रीय एकता दिवस में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अहमद रजा की उपस्थिति में सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल में परिरूद्ध बंदियों व जेल कर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को बनाये रखने तथा देश की अंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का संकल्प दिलाया।

जेल अधीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम में जेल बंदियों के बीच रंगोली, निबंध, पेंटिंग, वाद-विवाद, नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, उप जेल अधीक्षक, सहायक जेल अधीक्षक और जेल कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।