प्रदेश में आयुष औषधियों के उत्पादन को किया जा रहा है प्रोत्साहित

  • राज्य मंत्री कावरे ने जयपुर में आयुर्वेद फार्मेसी लेब का किया निरीक्षण

भोपाल

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर कावरे ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयुर्वेद फार्मेसी लेब का निरीक्षण किया। उन्होंने लेब में बनाई जा रही 100 से अधिक आयुर्वेदिक दवाइयों के उत्पादन की प्रक्रिया को देखा। मंत्री कावरे ने बताया कि मध्यप्रदेश औषधीय पौधों के मामले में काफी समृद्ध है। प्रदेश में आयुष दवाइयों के उत्पादन की बड़ी संभावनाएँ हैं।

राज्य मंत्री कावरे ने बताया कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में जनजातीय समुदायों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये देवारण्य योजना शुरू की है। राज्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश का 31 प्रतिशत भू-भाग वन से आच्छादित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आयुष औषधियों के उत्पादन में निवेश करने वाली फार्मेसी कंपनी को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जायेगी। आयुष राज्य मंत्री कावरे को फार्मेसी कंपनी के संचालकों द्वारा उत्पादित दवाइयों के मार्केटिंग के संबंध में भी जानकारी दी गई।

 

See also   भारत में 24 घंटे में कोरोना के 226 नए मामले आए सामने, 91,732 लोगों को दी गई वैक्सीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *