ग्रामीणों ने जादू टोने के शक में तीन युवकों को पीटा,एक की मौत, दो की हालत गंभीर

 छिंदवाड़ा
 छिंदवाड़ा के नानंदवाडी चौकी के ढोलनखापा ग्रामीणों ने जादू टोने के शक में तीन युवकों को बेरहमी से पीट दिया. जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. ग्रामीणों का आशंका थी कि जादू टोने की वजह से पिछले दिनों गांव में 5 से 6 लोगों की मौत हो चुकी है. इस जादू टोने के शक में ग्रामीणों ने बालापुर गांव और ढोलनखापा गांव के तीन लोगों को ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर जमकर पिटाई की. जिसके चलते एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई.

55 साल के युवक की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक नानंद वाडी ग्रामीण में बीते दो महीनों में अलग-अलग कारणों के चलते चार से अधिक लोगों की मौत हो गई है. इन मौतों के बाद ग्रामीणों को आशंका थी कि गांव में कोई जादू टोना कर रहा है., जिससे ग्राम नन्दनवाड़ी के लोगों की मौत हो रही है. इस बात को लेकर गुरुवार को पंचायत बैठी थी. जिसमें ढोलनखापा, बालापुर और नानंद वाडी के कुछ लोग भी शामिल हुए. ग्रामीणों ने इन लोगों पर आरोप लगाया कि आप झाड़-फूंक के साथ-साथ गांव में जादू टोना भी कर रहे हैं. चर्चा के दौरान माहौल इतना बिगड़ गया कि ग्रामीणों ने अचानक इन लोगों पर सामूहिक रूप से हमला बोल दिया. इस घटना में बालापुर निवासी 55 साल के गोमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ढोलनखापा के पैतीस वर्षीय दंमु उर्फ शेषराव को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. ढोलनखापा के ही 43 वर्षीय पुन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस अपनी कस्टडी में ले गई.

See also  पति को मारने पत्नी ने समोसे की चटनी में मिलाया जहर,17 महीने भूसे में छिपाकर रखा शव

गांव में है तनाव का माहौल
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान नानंदवाड़ी चौकी का स्टाफ वहीं मौजूद था. हालात बिगड़ने पर सिपाहियों ने घटनास्थल से भागकर अपनी जान बचाई. इसके बाद पांढुर्णा से एसडीओपी रोहित लिखारे, टीआई राकेश सिंह बघेल सहित पूरा बल पहुंचा. गोमा के शव और गंभीर रूप से घायल हुए दंमु और पुन्नू को पांढुर्णा अस्पताल लाया गया. इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा.

पुलिस ने घटना के बाद कुछ युवकों से पूछताछ कर रही है. इस दौरान ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों के मुताबिक  पिछले कुछ ही महीनों के अंदर गांव में लगातार 5 से 6 असमय मौत हो चुकी है. ग्रामीण इन मौत के पीछे की वजह जादू टोने को मान रहे थे.आखिरकार गांव के लोगों ने आपसी सहमति बनाकर ढोलन खापा और बालापुर के 3, युवकों को दोषी मानते हुए बेरहमी से पिटाई की. जिसमे एक युवक की मौत हो गई. अन्य दो घायलों का पांढुरना के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है.

घटना पर एसपी ने क्या कहा?
घटना पर छिंडवाड़ा के एसपी ने कहा कि नानंदवाडी चौकी के ग्राम ढोलनखापा में शुक्रवार को एक विवाद की सूचना 100 डायल पर मिली थी. जिसके बाद गांव में तनाव को देखते हुए और अधिक बल भी तैनात कर दिया गया. इस घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज जारी है. पुलिस ने धारा 302 और अन्य सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

See also  Mulayam Singh Yadav के निधन पर यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *