मौलाना ने दूसरी लड़कियों के साथ कुछ गलत तो नहीं किया,इस एंगल से हो जांच दिए निर्देश-गृहमंत्री मिश्रा

भोपाल
खंडवा में मौलवी ने बच्ची से गलत हरकत की। केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मौलवी ने मदरसे की दूसरी बच्चियों के साथ तो गलत नहीं किया, इस एंगल पर भी पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

बता दें, खंडवा शहर के नागचून रोड छिपा कॉलोनी स्थित जकरिया मस्जिद में मदरसा भी चलता है। इसमें 50 वर्षीय मौलाना अब्दुल समद बच्चों को पढ़ाता है। शुक्रवार दोपहर मदरसे में पढ़ने वाली छह साल की छात्रा घर पहुंची। उसके सीने में दर्द हो रहा था। मां ने पूछा तो वह सहम गई। उसका डर देख मां को अनहोनी का अंदेशा हुआ। मां ने बेटी को विश्वास में लेकर उससे दर्द का कारण पूछा। तब बच्ची ने बताया कि मौलाना समद पिछले कुछ दिनों से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है।

ये है पूरा मामला
छह साल की मासूम बालिका के साथ वहशी हरकत की। मौलाना का नाम अब्दुल समद है। वह जकरिया मस्जिद में इमामूवल मदरसे के मौलाना है। जब मौलाना ने बच्ची के साथ हरकत की और उसकी जानकारी सामने आई तो पुलिस तुरंत उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। कई धाराओं में मौलाना के ऊपर केस दर्ज किया गया है।

See also  गृह मंत्री मिश्रा बोले- दिग्गी राजा अपनी वाणी में इतना जहर लाते कहां से हैं,

वहीं गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव घेराव किया। हालांकि पुलिस ने सभी को अच्छे से खदेड़ा। वहीं मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जेल भेज दिया है। अभी क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, खानशाहवली कालाेनी में जकरिया मस्जिद में इमामूवल मदरसे के मौलाना ने ये हरकत की है। दरअसल, जब मौलाना के पास एक 6 साल की मासूम पढ़ने गई तो उन्होंने उस बच्ची के साथ गलत हरकत की जिसके बाद शुक्रवार के दिन घर वालों ने मदरसे जाने के लिए कहा तो बच्ची ने मना कर दिया।

जिसके बाद परिवार वालों ने पूछा की क्या हुआ क्यों नहीं जाना तो बच्ची ने बताया कि मौलानाकी सारी गंदी हरकतें करते हैं। जिसको सुनने के बाद परिजन सीधा गुस्से में जकरिया मस्जिद पहुंचे। यहां भारी संख्या में भीड़ पहुंची जहां लोगों ने विरोध जताया। साथ ही मोघट थाने से टीआइ ईश्वर सिंह चौहान को जानकारी देकर उनको बुलाया। उन्होंने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में बाहर कुछ देर तक भीड़ जमा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *