गाँव में भी मिलेंगे साँची के उत्पाद

  • उज्जैन के 2 गाँव में विक्रय केन्द्र स्थापित

भोपाल

मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन द्वारा साँची उत्पादों को प्रदेश के गाँव-गाँव तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शुक्रवार 28 अक्टूबर को उज्जैन दुग्ध संघ द्वारा जिले के पालखंदा और नरवर ग्राम में साँची उत्पाद के विक्रय केन्द्र शुरू किये गये। इससे ग्रामीणों को साँची उत्पादों की सुविधा के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ डॉ. सी.बी. सिंह ने बताया कि साँची ग्रामीण विक्रय केन्द्रों की स्थापना सतत रूप से जारी रहेगी। कोशिश की जायेगी कि दुग्ध संघ से संबंधित सभी दुग्ध सहकारी समितियों को ग्रामीण साँची विक्रय केन्द्र पार्लर के रूप में विकसित किया जाये। इसके लिये सभी आवश्यक सुविधाएँ भी उन्हें उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

See also  सुरक्षा परिषद के विस्तार पर अब गंभीरता से हो रहा विचार - गुटेरेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *