विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुम्मकड़ लोगों को पहचान-पत्र जारी हों : राज्य मंत्री पटेल

  • मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान की समीक्षा

भोपाल

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने गुरूवार को मंदसौर में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की। राज्य मंत्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ परिवारों को पहचान-पत्र दिये जाने का कार्य तेजी से किया जाए। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत परिचय-पत्र होने परइन वर्गों को प्रभावी तरीके से लाभ पहुँचाया जा सकेगा।

राज्य मंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा भी की। बताया गया कि आवेदन के निराकरण की कार्यवाही में मंदसौर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम है। बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

राज्य मंत्री पटेल जिले के ग्राम मालिया मगरा में दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। समारोह जनजाति वर्ग के परिवारों द्वारा आयोजित किया गया था। राज्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुम्मकड़ वर्ग की 51 जातियाँ शामिल है। उन्होंने बताया कि भोपाल में इन वर्गों के गौरवमयी इतिहास के प्रदर्शन के लिये संग्रहालय भी तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया एवं जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

See also  भारतीय वायुसेना की महिला पायलट उड़ाएंगी LCH Prachand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *