PM सुनक की पत्नी को इंफोसिस लाभांश में मिलेंगे 64.27 करोड़ रुपये

मुंबई

सॉफ्टवेयर दिग्गज इंफोसिस ने  वर्ष 2022-23 के लिए शेयरधारकों के लिए 16.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया। इसके तहत ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को 64.27 रुपये का लाभांश मिलेगा।

इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता के पास कंपनी के 3,89,57,096 शेयर हैं, जो टेक दिग्गज की कुल चुकता पूंजी का 1.07 प्रतिशत है।

16.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के घोषित अंतरिम लाभांश के अनुसार, उन्हें 64,27,92,084 करोड़ रुपये का लाभांश मिलेगा।

अक्षता मूर्ति ने सुनक से 2009 में शादी की। उनके पास भारतीय नागरिकता है।

इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में प्रति इक्विटी शेयर 16.50 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित करते हुए 10 नवंबर को इसके भुगतान तिथि बताई।

जिन निवेशकों के पास 28 अक्टूबर तक इंफोसिस के शेयर हैं, वे प्रति शेयर 16.50 रुपये के भुगतान के लिए पात्र होंगे।

See also  जब से राहुल गांधी अमेठी में हारे है, वह भाग ही रहे हैं-स्मृति ईरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *