BCCI का ऐलान पुरुष-महिला क्रिकेटर्स को मिलेगी समान फीस

 नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट में अब महिला और पुरुष में वेतन के तौर पर अब कोई भेदभाव नहीं रहेगा. सभी को बराबर मैच फीस मिलेगी. इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने दी है.

जय शाह ने इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया है. जय शाह ने कहा यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई ने इस भेदभाव को दूर करने के लिए पहला कदम उठाया है. हम अपनी अनुबंधित महिला क्रिकेटर्स के लिए वेतन इक्विटी पॉलिसी लागू कर रहे हैं.

इस तरह मिलेगी महिला क्रिकेटर्स को मैच फी

बीसीसीआई सचिव ने कहा कि हम अब लैंगिक समानता के एक नए युग में एंट्री कर रहे हैं. ऐसे में इस पॉलिसी के तहत अब से महिला और पुरुष दोनों के लिए ही समान मैच फीस रहेगी. उन्होंने बताया है कि अब से महिलाओं को भी पुरुष को समान ही मैच फीस मिलेगी. टेस्ट क्रिकेट में एक मैच के लिए 15 लाख रुपए मिलते हैं. जबकि वनडे इंटरनेशनल में पुरुषों को एक मैच के 6 लाख रुपए दिए जाते हैं.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि पुरुषों को टी20 इंटनेशनल क्रिकेट में एक मैच खेलने के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं. अब यही फीस महिला क्रिकेटर्स को भी मिला करेगी. इसके साथ ही जय शाह ने इस फैसले का सपोर्ट करने के लिए अपेक्स काउंसिल का भी धन्यवाद दिया है.

See also  गरीब परिवार की आर्थिक उन्नति के लिए पशुपालन को प्रोत्साहित करें : मुख्यमंत्री चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *