रक्षा मंत्री सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री से युद्ध के समाधान पर की वार्ता

नईदिल्ली
 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से टेलीफोन पर बात की। मंत्रालय के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रूस के रक्षा मंत्री शोइगु ने फोन बातचीत में राजनाथ सिंह को यूक्रेन के हालात के बारे में अवगत कराया।

 
वहीं राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री से यूक्रेन युद्ध के समाधान के लिए बातचीत करने और कूटनीति के रास्ते को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। राजनाथ ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से कहा कि किसी भी पक्ष को परमाणु हमले के विकल्प पर विचार नहीं करना चाहिए। 

See also  Ind Vs Ban T20 WC: बांग्लादेश की टीम इंडिया को बडे उलटफेर की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *