सीएम शिवराज ने की गोवर्धन पूजा,अंकुर अभियान के लोग वर्चुअली जुड़े

भोपाल
 गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में राजधानी में पहली बार बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्‍नी साधना सिंह के साथ शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पर्यावरणविद, पर्यावरण प्रेमी और जन अभियान परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हैं। यहां पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले परिसर में वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच विधि-विधान पूर्वक भगवान गोवर्धन की पूजा की। इसके अलावा पौधारोपण, जल संरक्षण और स्थायी हरित क्षेत्रों के निर्माण गतिविधियों पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम से प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से अंकुर अभियान के लोग वर्चुअली जुड़े हैं।

गौरतलब है कि सीएम शिवराज ने 22 अक्टूबर को प्रदेशवासियों के नाम संदेश में कहा था कि गोवर्धन पूजा का पर्व सार्वजनिक रूप से मनाया जाएगा। सही अर्थों में यह पर्यावरण और प्रकृति की पूजा है। इसका आरंभ भगवान कृष्ण ने किया था। भगवान कृष्‍ण ने बृजवासियों से कहा था कि गोवर्धन पर्वत गायों को घास देता है। पर्वत पर लगे पेड़ों के फलों का उपयोग किया जाता है। पर्वत के जंगल लोगों को जीवन देते हैं। यहां लगे पौधों से फल मिलते हैं। इस कारण यदि बृजवासियों को पूजा करना है तो गोवर्धन पर्वत की करें। भगवान कृष्ण द्वारा शुरू की गई परंपरा आज भी भारत में जीवित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति की पूजा और संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती सुरक्षित बचेगी।

See also  सहारनपुर में 306 मदरसे अवैध, दारुल उलूम देवबंद भी गैर मान्यता प्राप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *