नामांकन से चंद घंटे पहले भाजपा ने बदला प्रत्‍याशी, कुल्‍लू में महेश्‍वर का टिकट कटा

48

कुल्‍लू
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने कुल्‍लू में अपना प्रत्‍याशी बदल दिया है। कुल्‍लू में महेश्‍वर सिंह का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह नरोतम ठाकुर को प्रत्‍याशी बनाया गया है। महेश्‍वर सिंह ठाकुर हिमाचल सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा मंडी सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए हैं। बताया जा रहा है पार्टी ने महेश्‍वर सिंह का टिकट बागी हुए बेटे को लेकर काटा है।